Sunday 22 December 2019

288 शूरवीर, पंडित, वक्ता और दाता

शूरवीर, पंडित, वक्ता और दाता
किसी समय, विद्वान ऋषियों की एक गोष्ठी में विचारार्थ ये प्रश्न रखे गए- 
1. क्या अनेक युद्ध जीतने वाले को सच्चा शूरवीर कहा जा सकता है?
2. क्या जिसने बहुत अध्ययन कर अनेक उपाधियाॅं प्राप्त की हों उसे सच्चा विद्वान(पंडित) कहा जा सकता है? 
3. क्या लच्छेपुच्छेदार भाषा से लोगों को प्रभावित करने वाले को सच्चा वक्ता माना जा सकता है? 
4. क्या बहुत धन दान करने वाले को सच्चा दानी कहा जा सकता है?
बहुत गंभीर मंथन और विचारोपरान्त इन प्रश्नों के सर्वमान्य उत्तर इस प्रकार निर्धारित किए गए-
1. सच्चा शूरवीर वह है जिसने अपनी इंद्रियों को जीत लिया है।
2. सच्चा पंडित वह है जो धर्माचरण करता है।
3. सच्चा वक्ता वह है जो दूसरों के हित की बात कहता है।
4. सच्चा दानी वह है जो सभी को आदर देता है अर्थात् उनको भी समान आदर देता है जो समाज के द्वारा हेय और उपेक्षित समझे जाते हैं। 

No comments:

Post a Comment