Thursday 6 November 2014

2.2 सूर्य और हमारा सौर परिवार

2.2 सूर्य और हमारा सौर परिवार
सूर्य Sun

सूर्य एक तारा है ओर सौर परिवार के केन्द्र में है। यह पूर्णतः गोलाकार है और चुंबकीय क्षेत्रों से गुंथा गर्म प्लाज्मा से बना है। इसका व्यास पृथ्वी से लगभग 109 गुना और द्रव्यमान 330,000 गुना है। इसका निर्माण 
4.6 बिलियन साल पहले हुआ। इसमें लगभग तीन चैथाई हाइड्रोजन, शेष  अधिकांश  हीलियम और बचा हुआ भाग 1.69 प्रतिशत, जोकि पृथ्वी के द्रव्यमान से 5628 गुना है, में भारी तत्व जिनमें आक्सीजन, कार्बन, निआन, और आयरन आदि पाये जाते हैं। इसमें 620 मिलियन मीटरिक टन हाइड्रोजन प्रति सेकेंड हीलियम में फ्यूज हो रही है जो इसकी ऊर्जा का श्रोत है। हमारी आकाशगंगा की भीतरी भुजा के ओरियन भाग में सूर्य स्थित है। हमारे सूर्य की तरह ;पृथ्वी से लगभग 4.2 लाइट ईयर दूर , निकटतम तारे का नाम प्राक्सिमा सेंटावरी है। पृथ्वी से 17 लाईट ईयर दूरी के क्षेत्र में इस प्रकार के 50 तारे हैं जिनमें अपना सूर्य द्रव्यमान में चौथा  है। आकाशगंगा के केन्द्र से सूर्य की दूरी 24000 से 26000 लाइट ईयर है और यह 225 से 250 मिलियन ईयर में आकाशगंगा का एक चक्कर लगा लेता है। हमारी आकाशगंगा भी कास्मिक माइक्रोवेव बेकग्राङंड रेडियेशन के  सापेक्ष हाइड्रा तारामंडल की दिशा  में 550 किलोमीटर प्रति सेकेंड की चाल से  चक्कर लगा रही है। सूर्य की परिणामी चाल कास्मिक माइक्रोवेव बेकग्राङंड रेडियेशन के सापेक्ष 370 किलोमीटर प्रति सेकेंड क्रेटर की दिशा  में है। इसकी सतह का ताप 5778 केल्विन, केन्द्रीय ताप 1.57×107   केल्विन, घूर्णन गति 1.997 किलोमीटर प्रतिसेकेंड, झुकाव 63 डिग्री 52.2 मिनट, द्रव्यमान 2×1030   किलोग्राम, पृथ्वी  से दूरी 149,600,000 किलोमीटर, औसत व्यास 1.392684× 106  किलोमीटर , त्रिज्या, 6. 96342× 105  किलोमीटर है।

बुध Mercury 
बुध, यह सौर परिवार का सबसे भीतरी ग्रह है और सबसे छोटा भी है। पृथ्वी के लगभग 88 दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है, इस अवधि में यह प्रत्येक दो चक्करों में अपनी ही अक्ष पर तीन बार घूम जाता हैं। इसकी त्रिज्या 2440 किलोमीटर, सूर्य से दूरी 57910000 किलोमीटर, यहां का एक दिन पृथ्वी के 58 दिन 15 घंटे 30 मिनट के बराबर होता है, सूर्य के चारों ओर 88 दिन में एक चक्कर लगाता है। गुरुत्वीय त्वरण 3.7 मीटर प्रति सेकेंड प्रति सेकेंड है।

शुक्र venus 
शुक्र , यह सूर्य से दूसरा ग्रह है, यह सूर्य का एक चक्कर 224.7 पृथ्वी के दिनों में लगाता है और इसका एक दिन पृथ्वी के 117 दिन के बराबर होता है। इसकी त्रिज्या 6052 किलोमीटर, सूर्य से दूरी 108200000 किलोमीटर, गुरुत्वीय त्वरण 8.87 मीटर प्रति सेकेंड प्रति सेकेंड।

पृथ्वी earth 
पृथ्वी, सूर्य से तीसरा ग्रह है, इसका घनत्व सबसे अधिक है तथा सौर परिवार में पांचवां सबसे बड़ा ग्रह है। सौर परिवार के चारों पार्थिव  ग्रहों में यह सबसे बड़ा है। इसकी त्रिज्या 6371 किलोमीटर, क्षेत्रफल 510100000 वर्गकिलोमीटर, आयु 4.54 विलियन वर्ष। सूर्य के चारों ओर 365.25 दिनों में एक चक्कर लगाती है तथा अपनी अक्ष के चारों ओर 24 घन्टे में एक बार घूमती है। इसका एक चंद्रमा है जो इसके चक्कर लगाता है।

चन्द्रमा moon  
चन्द्रमा , पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है, और सौर परिवार में पांचवां सबसे बड़ा उपग्रह है। पृथ्वी से इसकी दूरी 384400 किलोमीटर, गुरुत्वीय त्वरण 1.622 मीटर प्रति सेकेंड प्रति सेकेंड है, आयु 4.527 विलियन वर्ष , पृथ्वी का एक चक्कर 27 दिन में लगाता है, 28 डिग्री पर झुका है।
मंगल mars 
मंगल, सूर्य से चौथा  और सौर परिवार में दूसरा सबसे छोटा ग्रह है। इसकी सतह पर आयरन आक्साइड प्रचुर मात्रा में पाई जाती है इसलिये इसका रंग लाल दिखाई देता है।  त्रिज्या 3389 किलोमीटर, गुरुत्वीय त्वरण 3.711 मीटर प्रतिसेकेंड प्रति सेकेंड, एक दिन पृथ्वी के दिन से 40 मिनट अधिक, सूर्य से दूरी 227900000 किलोमीटर। सूर्य के चारों ओर घूमता है इसके दो चंद्रमा हैं।
     
गुरु, jupiter 
गुरु, सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह है, सूर्य से दूरी के अनुसार यह पांचवां है। इस पर सूर्य की अपेक्षा एक हजारवां भाग गैसीय मंडल है जो सौर परिवार के अन्य सभी ग्रहों के संयुक्त द्रव्यमान से ढाई गुना है। त्रिज्या 69911 किलोमीटर, गुरुत्वीय त्वरण 24.79 मीटर प्रतिसेकेंड प्रतिसेकेंड, सूर्य से दूरी 778500000 कि.मी. पृथ्वी से 317.8 गुना द्रव्यमान, इसके चारों ओर 11 चंद्रमा घूमते हैं और यह स्वयं सूर्य के चक्कर लगाता है।

शनि saturn 
शनि, सूर्य से छठवां सबसे दूर और दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। इसकी त्रिज्या 58232 कि.मी., सूर्य से दूरी 1433000000 कि.मी., गुरुत्वीय त्वरण 10.44 मीटर प्रतिसेकेंड प्रति सेकेंड, एक दिन 10 घंटे 39 मिनट का ,इसके 10 चंद्रमा हैं जो चारों ओर चक्कर लगाते हैं, यह स्वयं सूर्य के चक्कर लगाता है।

यूरेनस uranus 
यूरेनस, सातवां दूरस्थ ग्रह है जो ग्रहीय त्रिज्या में तीसरा और ग्रहीय द्रव्यमान में चैथा सबसे बड़ा ग्रह है। इसकी त्रिज्या 25362 कि.मी., सूर्य से दूरी 2877000000 कि.मी., गुरुत्वीय त्वरण 8.69 मीटर प्रति सेकंड प्रति सेकंड, इसके 9 चंद्रमा हैं ।

नेप्च्यून neptune 
नेप्च्यून, सौर परिवार का दूरी के अनुसार आठवां, व्यास के अनुसार चौथा  और द्रव्यमान के अनुसार तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है। त्रिज्या 24622 कि.मी., सूर्य से दूरी 4503000000 कि.मी. , गुरुत्वीय त्वरण11.15 मीटर प्रतिसेकेंडप्रति सेकेंड।इसके 14 चंद्रमा हैं।  

No comments:

Post a Comment